रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने बोला हमला, देखें Video
ADVERTISEMENT
Prayagraj News: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) आज यानी गुरुवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पवित्र…
Prayagraj News: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) आज यानी गुरुवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी भी लगाई. इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ वहां जमा रही. जैसे ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मेले में पहुंचे, तो वहां मौजूद साधु-संतों ने वैदिक मंत्र उच्चारण से उनका स्वागत किया. संगम में डुबकी लगाने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी तक से खास बातचीत भी की. खबर में आगे जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?
रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और उसके विरोध के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “ऐसे लोग कैंसर के रोग हैं, इन्हे भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है.”
बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर ने कहा,
“तीर्थराज प्रयागराज में संगम में गंगा मैया में डुबकी लगाई, संतो से मुलाकात की, पूरा संत समाज एक साथ है. भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है. मैं संतो से मिला नहीं हूं, उनका आशीर्वाद लिया है, उनकी चरणों की धूल ली है. सौभाग्यशाली हूं कि गंगा में डुबकी लगाई. संत समाज अब हिंदू समाज की और अग्रसर है.”
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने और क्या-क्या कहा? इसे जानने के लिए ऊपर शेयर किए गए वीडियो को देखें
प्रयागराज पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री करेंगे CM योगी से मुलाकात? खुद जानिए उन्होंने क्या कहा
