लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी: सीएम योगी की वेशभूषा धारण कर रामनगर सीट से नामांकन करने वाले नीरज शर्मा कौन हैं?

यूपी में विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को बाराबंकी में एक प्रत्याशी सीएम योगी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी में विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को बाराबंकी में एक प्रत्याशी सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा धारण कर नामांकन करने तहसील पहुंच गए. जहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई.

सीएम योगी की तरह रूप रंग और भगवा वस्त्र धारण कर नीरज शर्मा ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया. वह खुद को योगी सेवक बताते हैं और योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

मेरठ जिले के रहने वाले नीरज शर्मा बाराबंकी के रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से टिकट मांगे थे, टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरकर बीजेपी खेमे में हड़कंप मचा दिया है.

नीरज पिछले कई महीनों से रामनगर क्षेत्र में जनता के बीच संपर्क कर रहे हैं और इलाके के जितने भी मंदिर हैं उनमें उन्होंने लाउड स्पीकर भी लगवाया है.

उन्होंने बताया, “हमने 550 लाउड स्पीकर लगवाए हैं. ये हिन्दू आस्था के प्रति हमने लगवाए थे. हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र में धर्म उठे फुटबॉल की तरह और जाति दबे पत्थर की भांति. हम निर्दलीय रूप में मजबूत विचारधारा को लेकर उतरे हैं. अब जनता जो चाहेगी, वह होगा.”

यूपी इलेक्शन: विदेश में जाकर की पढ़ाई, इस बार विधानसभा चुनाव में आजमा रहे हैं किस्मत