लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: तीसरे फेज की वोटिंग के बीच हाथरस में बीजेपी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान के बीच हाथरस में एक बीजेपी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में मौत गई. पुलिस ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान के बीच हाथरस में एक बीजेपी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में मौत गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले में हाथरस पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “दिनांक 20.02.2022 को समय करीब 14.30 बजे थाना सिकंद्राराऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिकंद्राराऊ इलाके के मोहल्ला गौसगंज निवासी एक व्यक्ति कृष्णा पुत्र रामभरोसे को घर के भीतर गोली लगी है.”

बयान में आगे कहा गया, “सूचना पर तुरंत क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ और अन्य उच्चाधिकारी गण और प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ द्वारा पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकारी की गई. पुलिस को मृतक युवक के घर की पहली मंजिल के कमरे में खून के निशान, देशी पिस्टल, खोखा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस द्वारा बरामद देश पिस्टल और खोखा कारतूस को परीक्षण हेतु कब्जे में ले लिया गया है. मामले की जांच कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.”

मृतक के भाई रेशम पाल ने यूपी तक से बात करते हुए कहा कि ये आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा, ”कृष्णा यादव हिंदुत्व की अलख जगाने वाला कार्यकर्ता था.”

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. हालांकि, इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

अयोध्या में फायरिंग, पुलिस से छूटते ही SP प्रत्याशी अभय ने UP Tak से की बात, बताई कहानी