लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: BJP ने 45 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की, जानिए कहां से किसे मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा के छठे और सातवें चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है. BJP…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा के छठे और सातवें चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है. BJP की इस लिस्ट में 45 प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. BJP ने इस लिस्ट में सिटिंग विधायकों पर भी भरोसा जताया है. 

खास बात यह है कि BJP की नई लिस्ट में बलिया नगर सीट से दयाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. आपको बता दें कि दयाशंकर सिंह की पत्नी और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का टिकट इस बार सरोजनी नगर से काट दिया गया है.

BJP ने अमेठी से संजय सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, बैरिया से आनंद स्वरूप शुक्ला, गाजीपुर से संगीता बलवंत बिंद, जंगीपुर से राम नरेश कुशवाहा, मुहम्मदाबाद से अलका राय, शिवपुर से अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से रविन्द्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी और वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है.

पडरौना से नहीं उतरे आरपीएन सिंह!

BJP की इस नई लिस्ट में एक और गौर करने वाली सीट पडरौना भी है. पिछले दिनों कांग्रेस से BJP में शामिल हुए आरपीएन सिंह को लेकर चर्चाएं थीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य को बैलेंस करने के लिए BJP उन्हें पडरौना से टिकट दे सकती है.

हालांकि समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना की बजाय फाजिलनगर से टिकट दे दिया. अब BJP ने पडरौना सीट से मनीष जायसवाल को टिकट दिया है. आपको बता दें कि मनीष जायसवाल को पहले कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था, पर वो BJP में शामिल हो गए. इसके बाद अब उन्हें BJP ने भी टिकट दे दिया है.

नीचे देखें किसे कहां से मिला टिकट-

यूपी चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट