लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: अपना दल (S) ने 2 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी अपना दल (एस) ने रविवार को अपने 2 और प्रत्याशियों की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी अपना दल (एस) ने रविवार को अपने 2 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है.

पार्टी ने प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज सीट से जीतलाल पटेल और प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से राकेश धर त्रिपाठी को टिकट दिया है.

बता दें कि अपना दल (सोनेलाल) ने प्रत्याशियों की यह 10 वीं लिस्ट जारी की है.

इससे पहले पार्टी ने डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को प्रयागराज की सोरांव, लक्ष्मीकांत रावत को रायबरेली की बछरावां, जय कुमार सिंह जैकी को फतेहपुर की बिंदकी, डॉ. रशिम आर्य को झांसी की मऊरानीपुर, सरोज कुरील को कानपुर नगर की घाटमपुर, डॉ. सुरभि को फर्रुखाबाद की कायमगंज, डॉ. राम निवास वर्मा को बहराइच की नानपारा और हैदर अली खान को रामपुर की स्वार सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

अपना दल (S) ने हैदर अली को स्‍वार से बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस भी बना चुकी थी प्रत्याशी