लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: यूपी का मौसम लेगा बड़ा करवट? बारिश को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

UP Weather News: यूपी का मौसम इस कदर करवट ले रहा है कि अब यूपीवासी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर मौसम चाहता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather News: यूपी का मौसम इस कदर करवट ले रहा है कि अब यूपीवासी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर मौसम चाहता क्या है? जहां आज से कुछ दिन पहले यूपी में पारा चढ़ रहा था और लोग गर्मी से बेहाल थे, तो वहीं पिछले 2-3 दिनों से यूपी में बारिश पड़ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है.

मौसम विभाग की माने तो आज यानी शनिवार को भी यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश पड़ सकती है. आज भी आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की माने तो अभी यूपी में कुछ दिन बारिश का मौसम ही बना रहेगा.  

अगले कुछ दिन पड़ सकती है बारिश

IMD की माने तो यूपी में अगले कुछ दिन बारिश पड़ सकती है. पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ बादल छाए रहेंगे. बीते शुक्रवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. 

अजीब मौसम से लोग परेशान

दरअसल यूपी का मौसम अजीब चल रहा है. यूपी के कुछ हिस्सों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां उमस महसूस हो रही है. डॉक्टर्स की भी माने तो ये मौसम खतरनाक है. लोगों को बीमारियों से अपना बचाव इस मौसम में करना होगा.