लेटेस्ट न्यूज़

बिकरू कांड: SC ने अमर की पत्नी खुशी दुबे को दी जमानत, विरोध में UP सरकार ने दी ये दलील

Kanpur News Hindi: कानपुर के बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News Hindi: कानपुर के बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है. आपको बता दें कि खुशी को अब हर हफ्ते स्थानीय SHO के सामने हाजिरी लगानी होगी. मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने जमानत का विरोध किया. यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि खुशी पर पुलिस पर फायरिंग के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है. वहीं, यूपी सरकार की तरफ से ये भी कहा गया कि जेल रिपोर्ट के मुताबिक खुशी का व्यवहार ठीक नहीं है, दूसरे कैदियों के साथ खुशी ने झगड़े किए थे.