लेटेस्ट न्यूज़

‘तुम मेरे अब्बू की पत्नी हो गई हो’, ससुर ने किया ‘रेप’ तो पति ने दिया ये अजीब जवाब

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जिसने भी सुना वह हैरत में पड़ गया. दरअसल, यहां एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जिसने भी सुना वह हैरत में पड़ गया. दरअसल, यहां एक ससुर ने अपने बेटे की पत्नी के साथ कथित तौर पर रेप किया. खबर बस इतनी ही नहीं है. बता दें कि जब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने ऐसा जवाब दिया, जिसे जान आप अपना सिर पकड़ लेंगे. आरोप के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने के बाद पति ने पीड़ित पत्नी को यह कहकर घर से निकाल दिया कि ‘अब मेरे अब्बू ने जबरदस्ती तुम्हारे साथ संबंध बना लिया है, तो अब तुम्हें मैं अपने साथ नहीं रख सकता क्योंकि अब तुम मेरे अब्बू की पत्नी हो गई हो.’ फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.