ऑस्ट्रेलिया से इलाज कराने आई थी महिला, गोरखपुर के आरोग्य मंदिर के बाथरूम में लटका मिला शव
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से इलाज कराने गोरखपुर स्थित आरोग्य…
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से इलाज कराने गोरखपुर स्थित आरोग्य मंदिर में पहुंची महिला का शव बाथरूम के शावर में तौलिए से लटका मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त थी, इसलिए उसके द्वारा सुसाइड करने की आशंका जाहिर की जा रही है. वहीं, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.