क्या UP में आज भी होगी बारिश? जानिए लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी से लेकर नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है. मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी के एहसास के बाद अब…
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है. मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी के एहसास के बाद अब पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज यानी 22 मार्च को बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बेमौसम बारिश के दौर में आज उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? यह जानना भी अहम है. अगर आप यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, अलीगढ़ और नोएडा शहर में रहते हैं और आज कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में आप बाहर निकलने से पहले अपने इलाके के मौसम का हाल जान लीजिए.