लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने कहा था, ‘योगी जी एक स्टेडियम तो बनवा देते!’ काशी में बनेगा UP का सबसे बड़ा मैदान

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 मार्च को अपने संभावित वाराणसी के दौरे पर यहां हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कर सकते हैं. खबर…

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 मार्च को अपने संभावित वाराणसी के दौरे पर यहां हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कर सकते हैं. खबर के अनुसार, वाराणसी के गंजारी में यूपी के सबसे बड़े स्टेडियम को बनाने की योजना है. इसमें यूपी सरकार ने 31 एकड़ जमीन के लिए 120 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है. वहीं, इन सब के बीच एक दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी इस हाईटेक स्टेडियम का ऐसे समय में उद्घाटन करने जा रहे हैं, जब यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राज्य सरकार पर सूबे में कोई स्टेडियम न बनाने का तंज कस रहे हैं. दरअसल, बीते दिनों अखिलेश ने सदन में भी कहा था कि योगी सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान एक भी स्टेडियम का निर्णाम नहीं किया है, जबकि वो उस इकाना स्टेडियम का हर वक्त इस्तेमाल करती है जिसे सपा कार्यकाल के दौरान बनाया गया था.