UPTak Baithak Logo

CM योगी बोले- ‘शताब्दियों पुराने हैं भारत और दक्षिण कोरिया के संस्कृतिक-आध्यात्मिक संबंध’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध शताब्दियों पुराने हैं. योगी ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध शताब्दियों पुराने हैं. योगी ने कहा कि आधुनिक युग में भारत और दक्षिण कोरिया के राजनितिक संबंध के पचास वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन वास्तव में भारत और दक्षिण कोरिया के आध्यात्मिक संबंध शताब्दियों पुराने हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की खुशहाली की प्रार्थना जब भिक्षु संघ या हमारे संत करते हैं तो वह निश्चित ही फलीभूत होती है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को भारत-दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने पर कोरिया जोग्ये भिक्षु संघ के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान योगी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की स्वतंत्रता की तिथि 15 अगस्त है और वर्तमान में भारतवासी अपनी आजादी के अमृत महोत्सव के उपरांत अमृत काल के प्रथम वर्ष में प्रवेश किए हैं.