लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस कांड का फैसला आया सामने, कोर्ट ने एक को दोषी करार कर बाकी तीन आरोपी को किया बरी

Hathras News: हाथरस के बूलगढ़ी कांड का फैसला आज यानी 2 मार्च को सुना गया. फैसले के अनुसार, एससी-एसटी कोर्ट ने चार आरोपियों में से संदीप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Hathras News: हाथरस के बूलगढ़ी कांड का फैसला आज यानी 2 मार्च को सुना गया. फैसले के अनुसार, एससी-एसटी कोर्ट ने चार आरोपियों में से संदीप को कोर्ट ने दोषी माना है. संदीप को कोर्ट ने 3/110 और 304 के तहत दोषी करार दिया है. वहीं, कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों लव-कुश, रामू और रवि को बरी कर दिया है. आपको बता दें कि पीड़ित पक्ष फैसले से असंतुष्ट नजर आया है. पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है. गौरतलब है कि 14 सितंबर 2020 को बूलगढ़ी गांव में युवती के साथ वारदात हुई थी, और 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में युवती की मौत हो गई थी.