नगर पालिका ने आजम खान-अखिलेश यादव के नाम का तोड़ा गया शिलापट नया लगवाया
रामपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) के नाम के शिलापट पर हथौड़े…
ADVERTISEMENT

रामपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) के नाम के शिलापट पर हथौड़े से हमला कर तोड़ने वाले फरहत अली खान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. शिलापट तोड़ने की घटना का नगर पालिका ने संज्ञान लिया. इसके बाद नगर पालिका ने अखिलेश यादव और आजम खान के नाम के टूटे हुए शिलापट की जगह नया शिलापट लगवा दिया.