लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ: डंपिंग ग्राउंड में पड़े बैग से आई रोने की आवाज, खोल कर देखा तो मिली नवजात मासूम

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डंपिंग ग्राउंड में एक बैग पड़ा मिला, जिसमें से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डंपिंग ग्राउंड में एक बैग पड़ा मिला, जिसमें से रोने की आवाज आ रही थी. तभी वहां कूड़ा बीनने वाली महिलाएं पहुंच गई. उन्होंने जैसी ही बैग खोला तो उनके होश उड़ गए. दरअसल बैग में नवजात बच्ची थी. मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन मासूम को अपने कब्जे में लिया और उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया. राहत की बात यह है कि बच्ची सुरक्षित है.