लखीमपुर खीरी हिंसा के एक साल: हिंसा की भेंट चढ़ गई थीं आठ जिंदगियां, कब-क्या हुआ, सब जानिए
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को बहे खून को आज यानी सोमवार को पूरा एक साल हो गया है. गौरतलब है कि…
ADVERTISEMENT

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को बहे खून को आज यानी सोमवार को पूरा एक साल हो गया है. गौरतलब है कि तिकुनिया इलाके में 3 अक्टूबर को भारी हिंसा हुई थी. इस हिंसा में चार किसान समेत कुल 8 लोगों की जान चली गई थी. हिंसा की यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई थी. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा समेत हिंसा के अन्य आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं.