लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर देहात: शादी के मंडप में दूल्हा चक्कर खाकर गिरा, फिर ये हुआ और बैरंग लौट गई बारात

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक शादी समारोह के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे को बिन दुल्हन लिए बारात ले जानी पड़ी.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक शादी समारोह के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे को बिन दुल्हन लिए बारात ले जानी पड़ी. दरअसल, शादी के मंडप में फेरे लेते वक्त दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया. जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया. पूरी रात दुल्हन को समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन फिर भी दुल्हन नहीं मानी. बारात बिन दुल्हन के ही अगले दिन वापस लौट गई.