आजम का ‘किला ध्वस्त’ करने वाले IAS आंजनेय कुमार का यूपी में एक साल और बढ़ा कार्यकाल
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार की सिफारिश पर आईएएस आंजनेय कुमार (IAS Anjaneya Kumar) का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 1 साल के…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार की सिफारिश पर आईएएस आंजनेय कुमार (IAS Anjaneya Kumar) का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि आईएएस आंजनेय कुमार ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान (Azam Khan) का किला उखाड़ने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी. रामपुर में जिलाधिकारी रहते ही आईएएस आंजनेय कुमार ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी. बता दें कि फरवरी 2019 में आंजनेय कुमार को रामपुर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया था.