अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित, पुलिस ने की ये तैयारी
Atiq Ahmed Shot Dead: प्रयागराज में शनिवार रात माफिया डॉन अतीक अहमद (Don Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता…
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed Shot Dead: प्रयागराज में शनिवार रात माफिया डॉन अतीक अहमद (Don Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि पुलिस दोनों को अस्पताल ले जा रही थी, तभी यह वारदात घटी. वहीं, इस सनसनीखेज घटना के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है. आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स को भेजा गया है. साथ ही पीएसी और आरएएफ लगाई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात के बाद पुलिस इंटेलिजेंस हाई अलर्ट पर है. STF को फील्ड पर तैनात कर दिया गया है और SWAT टीम भी लगा दी गई हैं. वहीं खबर मिल रही है कि प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है.
