लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने युवक घुसा घर में, युवती के पति ने पकड़ा फिर हुआ दर्दनाक अंत

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विवाहित महिला के साथ इश्क लड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया. मिली जानकारी के अनुसार, जब…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विवाहित महिला के साथ इश्क लड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया. मिली जानकारी के अनुसार, जब फर्रुखाबाद जिले का युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर आया, तो यहां उसे यहां महिला के पति ने पकड़ लिया. आरोप है कि प्रेमी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की गई और उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर घर के बाहर एक खंभे पर बांध दिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले में तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.