UPTak Baithak Logo

बरेली DM-SSP ने जिला जेल में मारा छापा, ‘अतीक अहमद से कनेक्शन की ये बात पता चली’

Bareilly News Hindi: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का कनेक्शन की कहीं न कहीं बरेली की जेल से भी जुड़े होने की आशंका है.…

ADVERTISEMENT

बरेली जिला जेल
बरेली जिला जेल
social share
Google CTA

Bareilly News Hindi: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का कनेक्शन की कहीं न कहीं बरेली की जेल से भी जुड़े होने की आशंका है. दरअसल, बरेली जिला जेल में बाहुबली अतीक अहमद का भाई और पूर्व विधायक अशरफ बंद है. और पहले अतीक अहमद भी यहां बंद रह चुका है. इसी संवेदनशीलता के चलते डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सोमवार को जिला जेल में दल बल के साथ छापा मारा. चेकिंग के दौरान डीएम-एसएसपी ने अशरफ की बैरक सहित सभी बैरकों की तलाशी करवाई. साथ ही अशरफ से मिलने वालों की जांच के आदेश दिए. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई. डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग थी और जेल में सब ठीक-ठाक मिला.