UPTak Baithak Logo

गजब! कुएं की निकली बारात और फिर हुआ बगिया के साथ विवाह, जिसने भी देखा रह गया हैरान

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक विवाह हुआ. ये विवाह पूरे विधि विधान और वैदिक तरीके से किया गया. शादी की सारी रस्में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक विवाह हुआ. ये विवाह पूरे विधि विधान और वैदिक तरीके से किया गया. शादी की सारी रस्में निभाई गई. मगर इस शादी की अनोखी और हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस विवाह में न दूल्हा था और न ही दुल्हन. आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिर ये शादी किसके बीच हुई? हम आपको इसका जवाब भी देंगे, लेकिन पहले ये भी जान लीजिए की इस विवाह के बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए और लोगों को दिए गए. अब हम आपको बताते हैं कि ये अनोखा और अद्भुत विवाह किससे बीच हुआ. दरअसल ये विवाह गांव में प्यास बुझाने के लिए लगाए गए कुएं और बगिया के बीच हुआ.