लेटेस्ट न्यूज़

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार होंगे यूपी के नए कार्यवाहक DGP

उत्तर प्रदेश के एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक DGP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश दिए हैं. आपको बता दें कि विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर होंगे. गौरतलब है कि कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल आज यानी 31 मई को पूरा हो रहा है. मई 2022 में DGP मुकुल गोयल को हटाया गया था, इसके बाद यूपी को स्थायी DGP नहीं मिल सका है.