लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: 10 दिन बाद घर से उठनी थी युवती की डोली मगर उठ गई अर्थी, प्रेमी संग फंदे पर लटकी मिली

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक और युवती ने कथित तौर पर एक साथ…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक और युवती ने कथित तौर पर एक साथ आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक युवती की इसी 26 फरवरी को शादी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ये है पूरा मामला

दरअसल ये हैरान कर देने वाला मामला कानपुर के पनकी रतनपुर इलाके से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले युवक का युवती के साथ काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था. दोनों एक ही इलाके में रहते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती अपने घर से अपने मामा के यहां जाने के लिए निकली थी. उसकी इस 26 फरवरी को शादी थी. शादी की तैयारियां हो चुकी थी. परिजन बस 26 फरवरी का इंतजार कर रहे थे. परिवार में खुशियां थी. बेटी की डोली उठने को लेकर युवती के परिजन काफी खुश थे.

लेकिन पहुंच गई प्रेमी के घर

मिली जानकारी के मुताबिक, मामा के घर जाने के लिए अपने घर से निकली युवती मामा के घर की जगह प्रेमी युवक के घर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों एक कमरे में बंद हो गए. कुछ देर बाद जब वह दोनों बाहर नहीं आए तो युवक के परिजनों ने कमरा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था.

मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. एसीपी पनकी निशांत शर्मा खुद मौके पर पहुंचे. उनके सामने दरवाजे को तोड़ा गया.  अंदर देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. दोनों  फांसी के फंदे पर झूल रहे थे.

इस पूरे मामले पर (एसीपी) निशांत शर्मा ने बताया, “अभी तक दोनों के सुसाइड करने का मामला सामने आ रहा है. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”