लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: बारात में नाचने से मना करने पर शराबी युवक ने बारातियों पर बरसाए पत्थर, आधा दर्जन घायल

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में शनिवार देर रात बारात में नाच रहे बारातियों पर एक शराबी युवक ने जमकर पत्थर बरसाए, जिससे आधा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में शनिवार देर रात बारात में नाच रहे बारातियों पर एक शराबी युवक ने जमकर पत्थर बरसाए, जिससे आधा दर्जन बाराती घायल हो गए. इसके बाद सभी घायलों को इलाज की लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक घायल की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.