लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं अखिलेश, प्रेम यादव की पत्नी ने कही ये बात

Uttar Pradesh News : देवरिया में बीते 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. दरअसल पहले प्रेम यादव…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : देवरिया में बीते 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. दरअसल पहले प्रेम यादव की हत्या (Deoria Murder Case) की गई. फिर प्रेम यादव पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी. इस मामने ने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया था. देवरिया में हुए इस हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया जा रहे हैं, जहां वह दोनों परिवार से मुलाकात करेंगे.

दोनों परिवारों से मिलेंगे अखिलेश यादव

वहीं सपा अध्यक्ष के देवरिया दौरे पर ज्यादा जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि, ‘अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया आ रहे हैं, जहां वह दोनों पीड़ित परिवारों से मिलेंगे.’ योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘यूपी सरकार के मंत्री एक परिवार से मिले और जब दूसरे परिवार से मिलने की जब बात आई उन लोगों ने यही कहा कि हम नहीं जाएंगे. देवरिया में जिस तरह से जातिवाद का जहर खोला जा रहा है, उसे जातिवाद के जहर को हम समाजवादी पूरा नहीं होने देंगे. अखिलेश यादव दोनों परिवार से लोगों से मिलकर के शोक संवेदना प्रकट करेंगे और संदेश देंगे कि समाजवादी पार्टी के लोग जातिवादी नहीं है.’

बता दें कि मृतक प्रेम चंद्र यादव की हत्या के मामले में सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था. इन सभी की हत्या भी प्रेम चंद्र यादव के समर्थकों ने की थी. मगर अब मृतक प्रेम चंद्र यादव की पत्नी ने एसपी को आवेदन पत्र देकर इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ और केस दर्ज करवाने की अपील की है.

क्या था मामला

बीते दो अक्टूबर फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में बीते सोमवार को 10 बीघा जमीन को लेकर जबरदस्त हिंसा हुई. इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई. वहीं सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया और गोली मारी गई. हमलावर इतने बेरहम हो चुके थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा. उसे मरा समझकर छोड़ गए. फिलहाल बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.