लेटेस्ट न्यूज़

कम नहीं हो रहीं आजम की मुसीबतें! अब रामपुर पब्लिक स्कूल का भवन खाली करने का नोटिस हुआ जारी

Rampur News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन का पट्टा सरकार द्वारा निरस्त…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Rampur News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन का पट्टा सरकार द्वारा निरस्त किए जाने के बाद उसे खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में 15 दिन की मोहलत दी गई है और 15 दिन में ही इसको खाली करना है. गौरतलब है कि रामपुर में जेल रोड स्थित जौहर शोध संस्थान के सरकारी भवन को तत्कालीन सपा सरकार ने आजम खां के जौहर ट्रस्ट को 100 रुपये वार्षिक के हिसाब से 99 साल के लिए पट्टे पर दिया था. जोहर शोध संस्थान की इमारत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी हुई है और यह जौहर शोध संस्थान 13000 वर्ग मीटर में बना हुआ है.