लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम के बिना पहले चुनाव में अखिलेश को परिवार पर भरोसा! जानिए क्या है SP चीफ की प्लानिंग?

Mainpuri Loksabha Byelection: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मुलायम की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri Loksabha Byelection: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मुलायम की बहू और पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतार दिया है. अभी बीजेपी के प्रत्याशी का इंतजार है, लेकिन इस बीच छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. मगर इतना तय हो गया है कि मैनपुरी के उपचुनाव में सपा जहां मुलायम की विरासत की बात कह कर वोट मांगेगी, वहीं बीजेपी अखिलेश यादव पर ‘परिवारवाद’ के आरोप को लेकर हमला करेगी.