लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को मुद्दा बनाकर CM योगी को बताया ‘बाहरी’, कही ये बात

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ तभी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. यादव ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा जाते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “जाति आधारित जनगणना की सपा की मांग कोई नयी नहीं है. इससे पहले भी सपा तथा अन्य कई पार्टियों ने इसकी मांग रखी है. ‘सबका साथ, सबका विकास’ तभी संभव है जब जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी.”