लेटेस्ट न्यूज़

‘अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना’, SP सांसद एसटी हसन बोले- …तो दूसरी शादी नहीं कर सकते

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने एक ऐसा बयान दे दिया…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर राजनीतिक हंगामा मच सकता है.

मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “इलेक्शन आने जा रहा है. अल्लाह के वास्ते इसमें बंट मत जाना. सिर्फ एक ही मकसद होना चाहिए कि बीजेपी को हराना है.”

एसपी सांसद ने दावा किया कि संसद में कॉमन सिविल कोड आने वाला है. उन्होंने कहा, “संसद में तीन तलाक का बिल आया, जिसे हमने बर्दाश्त किया. सीएए के खिलाफ हमने प्रोटेस्ट किया, धारा 370 (अनुच्छेद 370) के हम खिलाफ थे.”

एसटी हसन ने कहा, “अगर कॉमन सिविल कोड आता है तो मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म हो जाएंगे. पूरी दुनिया का वाहिद मजहब इस्लाम है जिसमें औरतों को बाप के तरके में हिस्सा दिया है, वो बंद हो जाएगा. हमारे वक्फ खत्म हो जाएंगे. हम दूसरी शादी नहीं कर सकते.”

उन्होंने कहा, “हमें हर जगह ये एहसास होता है कि हमारी कौम अगर पढ़ी लिखी होती तो शायद आज इतनी बेसहारा नहीं होती. बीजेपी ने जो अंदरूनी हालात पैदा कर दिए हैं, उसका अहसास अभी आप लोगों को नहीं हो रहा है. इसका अहसास दस साल के बाद होगा कि हम कहां पहुंच गए.”

जिनके पास परिवार नहीं है, वे जनता का दर्द नहीं समझ सकते: अखिलेश यादव