लेटेस्ट न्यूज़

क्या AIMIM मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव लड़ेगी? प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये बड़ा ऐलान

UP By-election: उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP By-election: उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पत्र जारी कर एक बड़ा ऐलान किया है. शौकत अली के अनुसार, AIMIM तीनों ही जगह अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, इसका मतलब साफ है कि पार्टी यहां उपचुनाव नहीं लड़ेगी. शौकत अली ने कहा है की उनकी पार्टी गामी नगर निकाय चुनाव-2022 में दमखम के साथ उतरेगी.