लेटेस्ट न्यूज़

गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश तो पत्नी डिंपल ने भाजपा को सुना दी खरी खोटी

समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार, 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Akhilesh and Dimple Yadav News: समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार, 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे. अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला देकर परिसर में न जाने की बात कही. मगर अखिलेश ने सुरक्षा बालों की एक न सुनी और वह JPNIC का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस घटना को लेकर मौके पर खूब बवाल मचा. अब इसी को लेकर मैनपुरी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बयान दिया है.

डिंपल ने कहा, “जयप्रकाश नारायण जी लोकनायक के रूप में जाने गए हैं, क्योंकि वह समाजवादी, एक क्रांतिकारी लीडर और एक सच्चे राष्ट्रवादी नायक थे. में समझती हूं जेपी इंस्टिट्यूट समाजवादी पार्टी के पैसे से नहीं बना है, ये सिर्फ जनता के पैसे से बना है और जनता को समर्पित करने के लिए बना है, ताकि लोग जान सकें कि देश के लीडर्स कैसे थे…भाजपा वाले नहीं चाहते हैं कि जो लोग सच्चे राष्ट्रवादी और समाजवादियों को जानें. इस तरह की छोटी हरकत करके वे निचले स्तर का एग्जाम्पल दे रहे हैं.”

दरअसल, मंगलवार शाम को ही LDA ने JPNIC के गेट पर ताला लगा दिया था और अखिलेश यादव को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद अखिलेश ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ‘अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा. अगर भाजपा को यही मंजूर है तो यही सही.’ इसके बाद बुधवार को अखिलेश JPNIC का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

LDA ने ताला लगाने के पीछे दिया क्या तर्क?

आपको बता दें कि LDA ने सुरक्षा कारणों के चलते अखिलेश के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है. वहीं, LDA ने यह भी कहा कि JPNIC में साफ-सफाई का कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए यहां ताला लगा दिया गया है.