UPTak Baithak Logo

दादरी में अखिलेश यादव की रैली के बाद मायावती के गांव वालों ने क्या बोल डाला?

ADVERTISEMENT

दादरी में अखिलेश यादव की विशाल रैली ने बदला पश्चिमी यूपी का सियासी समीकरण. किसानों की नाराजगी और 2027 के चुनाव पर जनता की बेबाक राय. जानें ग्राउंड रिपोर्ट.

social share
google news

दादरी की भाईचारा समानता रैली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी फिजा बदल दी है. मिहिर भोज कॉलेज के मैदान में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का जोश यह बताने के लिए काफी है कि समाजवादी पार्टी ने मिशन-2027 के लिए अपनी सबसे मजबूत घेराबंदी शुरू कर दी है. बादलपुर गांव और रैली स्थल पर मौजूद लोगों से हुई बातचीत में जो जमीनी हकीकत निकलकर आई, वह सत्ताधारी दल के लिए चिंता का सबब बन सकती है.