UPTak Baithak Logo

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल बंद होने पर भड़के वरुण गांधी, ब्रजेश पाठक को लिख दिया ये सब

अमेठी (Amethi News) के संजय गांधी अस्पताल को प्रशासन ने बंद कर दिया है. संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. दरअसल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अमेठी (Amethi News) के संजय गांधी अस्पताल को प्रशासन ने बंद कर दिया है. संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. दरअसल अमेठी के इस अस्पताल पर आरोप है कि यहां मरीज को इंजक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद वह कोमा में चली गई और उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने नाराजगी जताई है. इसको लेकर वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को लेटर भी लिखा है.