अखिलेश यादव पर तंज कस केशव मौर्य बोले- ‘अब आप पूर्व मुख्यमंत्री हो, इसके सिवा कुछ नहीं’
उत्तर प्रदेश (UP News) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने सोमवार को अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश (UP News) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने सोमवार को अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया था. सीएम योगी द्वारा रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद अब उनके मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी विभागीय उपलब्धियां गिना रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री मौर्य ने विभागीय ‘उपलब्धियां’ गिनाने के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा प्रहार किया और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) द्वारा ACS अमित मोहन को लिखे गए पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी.