योगी कैबिनेट विस्तार में 8 नेताओं ने ली शपथ, 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव
Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार मुहर लग गई है. रविवार को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.
ADVERTISEMENT

Yogi Cabinet Expansion News
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार मुहर लग गई है. रविवार को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बड़े राजनीतिक दांव के तौर पर देखा जा रहा है. योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कृष्णा पासवान, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर, अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सरकार और बीजेपी संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.