योगी सरकार का बड़ा दांव, PM मोदी के करीबी इस नेता को मिल सकता है मंत्री पद!
UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेता और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का नाम मंत्री बनने की चर्चाओं में सबसे आगे बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Representational Photo
UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेता और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का नाम मंत्री बनने की चर्चाओं में सबसे आगे बताया जा रहा है. उनके नाम की चर्चा सामने आते ही वाराणसी में समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल बन गया.वाराणसी स्थित हंसराज विश्वकर्मा के सरकारी आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कई समर्थक मिठाई लेकर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. इस दौरान 'योगी सरकार जिंदाबाद' और 'हंसराज विश्वकर्मा जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए.