महिला आरक्षण बिल: ‘जीवन साथी’ राजीव का जिक्र कर सोनिया गांधी ने OBC महिलाओं के लिए की ये मांग
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: मोदी सरकार ने नए भवन में संसद का विशेष सत्र बुलाकर निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के…
ADVERTISEMENT

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: मोदी सरकार ने नए भवन में संसद का विशेष सत्र बुलाकर निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पेश किया है. अब विपक्ष ने इस विधेयक में खासकर ओबीसी तबके की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं करने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर लिया है. विपक्ष के INDIA अलायंस की टॉप लीडरशिप ने विधेयक का समर्थन तो किया, लेकिन ओबीसी आरक्षण नहीं देने पर सरकार की मंशा पर जमकर सवाल उठाए हैं. विपक्ष के इस विरोध की अगुवाई लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी ने की है. यूपी की रायबरेली सीट से सांसद सोनिया गांधी ने अपने ‘जीवन साथी’ राजीव गांधी का जिक्र भी महिला आरक्षण के संदर्भों में किया है.