6 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद क्या सपा-कांग्रेस रह पाएंगी साथ? अंदर की बात पता चली
UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. इन सीटों पर साल के आखिर में उपचुनाव होने हैं, हालांकि इसके लिए तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव.
UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. इन सीटों पर साल के आखिर में उपचुनाव होने हैं, हालांकि इसके लिए तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सपा की इस लिस्ट से उसके गठबंधन की साथी कांग्रेस को झटका लगा है. ऐसा कहा जा रहा है कि जिन 6 सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से दो पर कांग्रेस ने अपना दावा ठोका था. अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस लिस्ट के आने के बाद से सपा और कोंग्रस में विवाद पनप गया है और क्या दोनों पार्टी मिल उपचुनाव लड़ेंगी या नहीं? खबर में आगे विस्तार से समझिए.