अकबरपुर सीट पर क्या राजभर-कुर्मी वोटर करेंगे बड़ा उलट फेर, समझिए पूरा सियासी समीकरण
UP Kiska: अंबेडकरनगर की हाई-प्रोफाइल अकबरपुर विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला तेज है. सपा विधायक राम अचल राजभर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखना चाहते हैं. जबकि बीजेपी और बीएसपी जातीय समीकरण व स्थानीय मुद्दों के सहारे वापसी की तैयारी में हैं.
ADVERTISEMENT

Akbarpur Election 2027
Akbarpur Election 2027: अंबेडकरनगर जिले की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल अकबरपुर विधानसभा सीट पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जिला मुख्यालय होने के कारण यह सीट जिले की राजनीति और प्रशासन का मुख्य केंद्र है. पिछले तीन दशकों से इस सीट पर बीएसपी के पूर्व कद्दावर नेता और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक राम अचल राजभर का राजनीतिक वर्चस्व कायम रहा है. 2022 में बीएसपी से सपा में आए राम अचल राजभर ने जीत दर्ज कर अपना किला बचाए रखा था. हालांकि 2027 में जहां सपा अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है. वहीं बीजेपी और बीएसपी दोनों कमबैक की पुरजोर कोशिश में हैं.
