UPTak Baithak Logo

UP उपचुनाव में CM योगी का नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' होगा पास या फेल? 9 सीटों पर होगा इसका टेस्ट

UP News: यूपी की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' के प्रभाव की भी परख होगी. वजह ये है कि उपचुनाव को खुद फ्रंट से लीड कर रहे यूपी के मुख्यमंत्री के इस नारे को विपक्ष की जातीय गोलबंदी के काट के तौर पर देखा जा रहा है

ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ- फाइल फोटो
योगी आदित्यनाथ- फाइल फोटो
social share
Google CTA

UP News: यूपी की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' के प्रभाव की भी परख होगी. वजह ये है कि उपचुनाव को खुद फ्रंट से लीड कर रहे यूपी के मुख्यमंत्री के इस नारे को विपक्ष की जातीय गोलबंदी के काट के तौर पर देखा जा रहा है. इस नारे ने हाल ही में हरियाणा चुनाव में रंग दिखाया है और महाराष्ट्र, झारखंड में भी इसकी गूंज सुनाई पड़ रही है. ऐसे में ये तय है कि यूपी उपचुनाव की रैलियों और जनसभाओं में ये नारा गूंजेगा. वहीं अब इस नारे को संघ का समर्थन मिलने के बाद 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सियासी रणनीति इसके इर्द-गिर्द होने के संकेत भी मिल रहे हैं.