अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? दिया ऐसा जवाब जिसे सुन सियासी पंडितों का भी दिमाग घुमा
UP News: UP Tak ने चंद्रशेखर आजाद से खास बात की है. इस दौरान चंद्रशेखर ने मायावती, अखिलेश यादव और भाजपा को लेकर अपनी बात रखी और भविष्य को लेकर अपनी रणनीति के कुछ संकेत दिए. इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भी जवाब दिया. देखिए पूरी वीडियो
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद लगातार पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के अभियान में जुटे हुए हैं. चंद्रशेखर आजाद का अगला मिशन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव है. वह अधिक से अधिक सीट जीतकर यूपी की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने चाहते हैं. इसी बीच चंद्रशेखर आजाद के साथ UP Tak ने खास बातचीत की.