UPTak Baithak Logo

रिहाई के आदेश के बावजूद अब तक जेल से बाहर क्यों नहीं आ पा रहीं आजम खान की पत्नी तंजीन?

आजम खान और उनके परिवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा जेल से बाहर नहीं आ सकीं हैं...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा की मंगलवार को जेल से रिहाई टल गई. अदालत से जारी हुए आदेश में त्रुटियां होने के चलते उन्हें एक और रात सलाखों के पीछे ही गुजारनी पड़ी. मालूम हो कि पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट द्वारा तंजीन फातिमा को 18 अक्टूबर 2023 को 7 साल की सजा सुनाई गई थी. तंजीन फातिमा पिछले 6 महीने 10 दिन से जेल में बंद हैं.