लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा में मची उठापटक के बीच पुलिस के साथ बैठक क्यों लेने लगे केशव मौर्य? वजह जान चौंक जाएंगे

UP News: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार, 29 जुलाई को विधान परिषद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की .

ADVERTISEMENT

Photo: Keshav Prasad Maurya
Photo: Keshav Prasad Maurya
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार, 29 जुलाई को विधान परिषद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की. इस बैठक में यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी (लॉ & ऑर्डर) अमिताभ यश समेत अन्य बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद. बैठक में डिप्टी सीएम ने जनता की समस्याओं को थानों पर प्राथमिकता से सुलझाने, बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने और साइबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को रोकने के प्रयास करने पर जोर दिया. इसके साथ सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया. आपको बता दें कि विधान परिषद में सदन के नेता होने के नाते केशव प्रसाद मौर्य ने यह मीटिंग ली है.