लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर सदर सीट पर कांग्रेस के नदीम जावेद या सपा के अमीक जामेई, किसे मिलेगा टिकट?

जौनपुर सदर सीट पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. भाजपा से मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जबकि सपा और कांग्रेस से कई नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. मुस्लिम, मौर्य और ब्राह्मण समीकरणों के बीच मुकाबला दिलचस्प है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur Sadar: Davedar
Jaunpur Sadar: Davedar
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जौनपुर की हाई-प्रोफाइल 'जौनपुर सदर' सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है. दो बार के लगातार विधायक और योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव के दम पर भारतीय जनता पार्टी जहां अपनी हैट्रिक की तैयारी में है. वहीं विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के भीतर टिकट के दावेदारों की लंबी कतार लग गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों के ही खाते में इस सीट के जाने की चर्चाओं के बीच मुस्लिम, मौर्य और ब्राह्मण समाज से आने वाले कई दिग्गज नेता अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं.