बीजेपी छोड़ सपा में शामिल होने वाले हेमराज वर्मा कौन हैं? अखिलेश यादव ने कराई जॉइनिंग
हेमराज वर्मा ने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में वापसी की जिससे 2027 यूपी चुनाव से पहले पीलीभीत की सियासत गरमा गई है. उनकी घर वापसी से सपा के PDA समीकरण और लोधी वोट बैंक को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Who is Hemraj Verma
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और नेताओं की आयाराम-गयाराम की राजनीति ने रफ्तार पकड़ ली है. चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने कमल का साथ छोड़ दिया है और एक बार फिर समाजवादी हो गए हैं.

