शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान से नाराज बरेली मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री कौन हैं, जिनके इस्तीफे से हिल गई सरकार
Bareilly Alankar Agnihotri: अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. अलंकार अग्निहोत्री की शुरु से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार रहे हैं. 1998 की यूपी बोर्ड परीक्षा में उन्होंने प्रदेश भर में 21वीं रैंक हासिल की थी.उन्होंने IIT-BHU से बीटेक की डिग्री ली.
ADVERTISEMENT

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri
Who is Alankar Agnihotri: एक तरफ प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है. वहीं दूसरी तरफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे ने इसे एक बड़ा जातिगत और सियासी रंग दे दिया है. अलंकार ने अपने त्यागपत्र में 18 जनवरी को प्रयागराज में संतों की चोटी खींचकर की गई पिटाई और यूजीसी के 13 जनवरी के नए गजट को आधार बनाया है.उन्होंने ब्राह्मण सांसदों और विधायकों को जमीर जगाने की चुनौती देते हुए इस्तीफे की मांग की है.