लेटेस्ट न्यूज़

जब माल का बंटवारा सही से नहीं होगा तो धरा-धरी तो होगा ही... महेंद्र को पड़े थप्पड़ पर ओम प्रकाश राजभर ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तब हलचल तेज हो गई, जब सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर उर्फ कट्टपा के साथ मंच पर मारपीट हो गई. अब इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकश राजभर का बयान सामने आया है. जानें उन्होंने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
OP Rajbhar
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तब हलचल तेज हो गई, जब सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर उर्फ कट्टपा के साथ मंच पर मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसमें महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद उनकी ही पार्टी के नेता बृजेश राजभर ने जोरदार तीन थप्पड़ जड़ दिए. अब इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने इस घटना के पीछे सपा चीफ अखिलेश यादव को जिम्मेदारी ठहराया है. खबर में आगे जानें ओपी राजभर ने क्या कहा?