Mood Kya Hai Mau: OP राजभर और अब्बास अंसारी का मऊ में क्या होगा? समझिए इन चारों सीटों का पूरा सियासी गणित
Mood Kya Hai Mau: यूपी Tak की मूड क्या है सीरीज में जानिए 2027 चुनाव से पहले मऊ जिले की चारों विधानसभा सीटों का सियासी गणित. किस सीट पर किसका पलड़ा भारी, जातीय समीकरण, संभावित उम्मीदवार और भाजपा-सपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Mau
Mood Kya Hai Mau: पूर्वांचल की राजनीति में मऊ जिला हमेशा से अपने जातीय समीकरणों और कड़े सियासी मुकाबलों के लिए जाना जाता है. 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की 4 में से 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन का कब्जा रहा था. जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 1 सीट (मधुबन) आई थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी घोसी सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन का पलड़ा भारी रहा. 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मऊ का मूड क्या है? क्या बीजेपी अपनी सीटों का दायरा बढ़ा पाएगी या सपा अपना किला बचाए रखेगी? UP Tak के विशेष कार्यक्रम 'मूड क्या है' में ग्राउंड जीरो पर तैनात जिले के दिग्गज पत्रकारों से बातचीत कर तैयार की गई चारों सीटों (मऊ सदर, घोसी, मधुबन और मोहम्मदाबाद गोहना) की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
