लेटेस्ट न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले सबकी नजर राजा भैया पर, कुंडा के बाहुबली नेता ने रचा ये कौन सा व्यूह?

लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई है. इन सरगर्मियों के बीच यूपी के सियासी गलियारों में एक राजनेता की खूब चर्चा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई है. इन सरगर्मियों के बीच यूपी के सियासी गलियारों में एक राजनेता की खूब चर्चा है. यह राजनेता कोई और नहीं बल्कि खुद जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया हैं. बता दें कि राजा भैया की चर्चा राज्यसभा चुनाव को लेकर हो रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से राजा भैया से संपर्क साधा है. इनसबके बीच राजा भैया का झुकाव किस पक्ष के तरफ रहेगा इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.